जन शिकायत सुनवाई में एसपी ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश.

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से प्रत्येक कार्य दिवस को जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी अमित रंजन के द्वारा जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों को नियमानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित शाखाओं एवं थाना प्रभारियों को अग्रेषित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं संवेदनशील तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना किसी भय के अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।
जन शिकायत सुनवाई के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करने की दिशा में यह पहल प्रभावी साबित हो रही है। उपस्थित लोगों ने भी अपनी बात सीधे उच्च अधिकारी तक पहुँचने पर संतोष व्यक्त किया और प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।
