पंजाब सहित 11 राज्यों में भारी बारिश का Alert, मौसम विभाग ने जारी किया आदेश.
Weather: सूखी ठंड और प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, लद्दाख, कराईकल और अंडमान-निकोबार में 17,18,19 और 20 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि 17 और 18 दिसंबर को बूंदाबांदी होगी वहीं 19 और 20 दिसंबर को झमाझम बारिश होगी। इसके बाद लोगों को प्रदूषण और सूखी ठंड से होने वाली बीमारियों से राहत मिलेगी वहीं तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी।
इसके साथ ही 20 दिसंबर तक पंजाब के कई जिलों में घना कोहरा भी पड़ेगा। बताया जा रहा है कि 16 दिसंबर को बठिंडा, फाजिल्का, फिरोजपुर, मानसा और बठिंडा जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जालंधर, कपूरथला, अमृतसर, लुधियाना, मोगा और तरनतारन आदि जिलों में 17 और 18 दिसंबर घना कोहरा होगा।

वहीं 19 दिसंबर को लगभग पूरे पंजाब में कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इस कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। इसके बाद 20 दिसंबर को मौसम में सुधार होगा। मौसम विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें, फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और गैर-जरूरी यात्रा से बचें।
📰 Latest News 👇
- 📢 सीतामढ़ी ज़िले के स्कूल, कोचिंग और व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी!अब ipnewsflash.in दे रहा है फ्री में विज्ञापन (Advertisement) का शानदार मौका! 🎉 🎓 स्कूल…
- सीतामढ़ी में कानून-व्यवस्था पर सख्त हुए डीआईजी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनीसीतामढ़ी:जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी चंदन कुमार…
- ईरान का बड़ा दावा: गर्ल्स स्कूल पर मिसाइल हमले का CCTV वीडियो जारी, 180 बच्चों की मौत का आरोपInternational News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक गंभीर दावा करते…
- चैती छठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, बैरगनिया के शिवालय घाट पर दिखा दिव्य नजारासीतामढ़ी (बैरगनिया):चैती छठ पूजा के पावन अवसर पर बैरगनिया का शिवालय घाट श्रद्धा और भक्ति…
- IPL 2026: नया इतिहास रचने को तैयार सीजन, कप्तानी से लेकर रिकॉर्ड तक बड़े बदलावआईपीएल 2026 का सीजन कई मायनों में खास और ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस…
