परिहार विधान सभा से पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी, रितु जयसवाल ने सोनबरसा के गांवों में ग्रामीणों से की दिली मुलाकात…

0
img-20251203-wa00235799071323634350348.jpg

Sitamarhi: सोनबरसा (सीतामढ़ी)। परिहार विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी रितु जयसवाल ने बुधवार को सोनबरसा प्रखंड के आधा दर्जन गांवों का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जगहों पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी दैनिक समस्याओं एवं विकास से जुड़ी जरूरतों को विस्तार से सुना।

ग्रामीणों ने पानी की गंभीर कमी, कई गांवों में जर्जर सड़कों की स्थिति, बिजली आपूर्ति में अनियमितता तथा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता जैसी कई मुद्दों को उनके सामने रखा। कुछ स्थानों पर महिलाओं ने सुरक्षित पेयजल और स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति की मांग भी उठाई।

गाँव वालों के संग

रितु जयसवाल ने लोगों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि चुनाव जीतना या हारना अलग बात है, लेकिन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनकी प्रतिबद्धता हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को उचित स्तर पर उठाया जाएगा और हर संभव प्रयास किया जाएगा कि आम लोगों को राहत मिल सके।

बच्चों के संग

दौरे के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास को लेकर अपनी उम्मीदें व्यक्त कीं। कई लोगों ने कहा कि उनकी नियमित मौजूदगी से क्षेत्र की समस्याओं को आवाज मिलती है और समाधान की उम्मीद बढ़ती है।

आपको बता दें कि हाल ही में हुए विधान सभा चुनाव 2025 में रितु जयसवाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी थी, जिसमें उन्हें 65455 वोट मिल, और वही विजय हुए प्रत्याशी को 82644 वोट मिले, , जिसके कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा।  हालांकि वो हर सुख-दुख में जनता की सेवा लगी रहती है।

परिहार विधान सभा के परिनाम

📰 Latest News 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed