पुलिस मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी शांतनु बाल-बाल बचा, गोली लगने से हुआ घायल।.

0
image_editor_output_image90060702-17656224045729206198391569369367.jpg

सीतामढ़ी। बेलसंड। जिले के लिए लंबे समय से सिरदर्द बने कुख्यात वांछित अपराधी शांतनु कुमार को आखिरकार एसटीएफ बिहार और सीतामढ़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई 12/13 दिसंबर 2025 की मध्यरात्रि बेलसंड थाना क्षेत्र के चंदौली बस स्टैंड के समीप की गई।

गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने अपराधी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद STF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की चारों ओर से घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। खुद को घिरता देख अभियुक्त शांतनु कुमार ने पुलिस बल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने संयम और साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए SKMCH, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक पिस्टल और तीन खोखा बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी शांतनु कुमार बेलसंड थाना कांड संख्या 92/24 (पुजारी की हत्या कर मूर्ति चोरी) और कांड संख्या 187/25 (रवि सिंह हत्याकांड) सहित हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई संगीन मामलों में वांछित था।

पुलिस रिकॉर्ड में वह जिला का कुख्यात और इनामी अपराधी रहा है। इस गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है, वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा और कानून पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed