पूर्व प्रत्याशी रितु जायसवाल के नए राजनीतिक कदम के संकेत, महिलाओं व युवाओं से शुरू करेंगी बड़ा जनसंवाद अभियान.
रिपोर्ट:नसीम अहमद
Patna: बिहार की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व मुखिया ऋतु जायसवाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक महत्वपूर्ण घोषणा कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने संकेत दिया है कि आने वाले महीनों में वे राज्य के युवाओं—विशेषकर महिलाओं—के साथ गहन संवाद की शुरुआत करेंगी, जिसके आधार पर एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन पर विचार किया जाएगा। अपने संदेश में उन्होंने साफ कहा कि बिहार की मौजूदा राजनीति में युवाओं और महिलाओं की भूमिका सीमित रह गई है, जिसे बदलने की जरूरत है।

उन्होंने लिखा। अगले कुछ महीनों में मैं बिहार के युवाओं से, खासकर महिलाओं से संवाद करूँगी। इस संवाद के आधार पर मैं एक राजनीतिक पार्टी बनाने पर विचार करूंगी—एक ऐसी पार्टी जहां महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिले, युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले, टिकटों की खरीद–फरोख्त न हो और परिवारवाद को कोई स्थान न मिले।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऋतु जायसवाल की यह पहल बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों में एक नई ऊर्जा भर सकती है। हाल के वर्षों में उन्होंने सामाजिक कार्यों, पंचायत स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। ऐसे में उनका राजनीति में एक नई संरचना खड़ी करने का विचार युवाओं और महिला वर्ग को आकर्षित कर सकता है।
सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में वे पूरे बिहार में संवाद कार्यक्रमों, चर्चाओं और बैठकों की एक शृंखला शुरू करेंगी, ताकि जमीनी स्तर पर लोगों की अपेक्षाओं और मुद्दों को समझा जा सके।
यदि बातचीत का यह दौर सफल रहता है, तो संभावना है कि वे एक नई पार्टी का औपचारिक ऐलान कर बिहार की राजनीति में एक वैकल्पिक मंच उपलब्ध कराएँगी। बिहार की राजनीति में बाहरी हस्तक्षेप, जातीय समीकरणों और परिवारवाद की लंबे समय से आलोचना होती रही है।
ऐसे में रितु जायसवाल द्वारा पारदर्शिता, युवा नेतृत्व और महिला भागीदारी को केंद्र में रखने की घोषणा को एक नये राजनीतिक प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है।फिलहाल, राजनीतिक गलियारों में उनकी इस पहल को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और सभी की निगाहें उनके अगले कदम पर टिकी हुई हैं।
_
_
📰 Latest News 👇
- Riyadh में हवाई हमले की आशंका: जोरदार धमाकों से दहला शहर, लोगों को मिला अलर्टरियाद (सऊदी अरब): सऊदी अरब की राजधानी Riyadh के Sulay इलाके (Sulay-18) में बुधवार को…
- महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल: Women, Peace and Security Index में आखिर क्यों पिछड़ गया भारत?दुनिया भर में महिलाओं की सुरक्षा, समानता और अवसरों का आकलन करने वाले Women, Peace…
- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय LPG टैंकरों को मिली अनुमतिInternational: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर…
- सीतामढ़ी में प्रशासन की सख्ती: गैस एजेंसी व होटलों में छापेमारी, 324 लीटर नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तारसीतामढ़ी। जिले में प्रशासन और पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई…
- डायट डुमरा में राष्ट्रीय सेमिनार, डीएम रिची पांडेय बोले – नैतिक विवेक के साथ एआई का उपयोग जरूरीसीतामढ़ी। डुमरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को “नैतिक विवेक की…
