बंगाल की खाड़ी में दहाड़ा ब्रह्मोस: गाइडिंग और कंट्रोल सिस्टम ने दिखाई घातक सटीकता…
भारत: सोमवार को भारतीय सेना ने बंगाल की खाड़ी में एक कमांड-लांच के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल दागा। इस दौरान मिसाइल ने उच्च क्षमता का प्रदर्शन किया और अपने निशाने को ‘पिन-प्वाइंट’ यानी बेहद ही सटीकता से हिट किया, जिससे इसके गाइडिंग और कंट्रोल सिस्टम की विश्वसनीयता साबित हुई।

भारतीय सेना ने एक बार फिर अपनी मारक क्षमता और तकनीकी श्रेष्ठता का शानदार प्रदर्शन किया है। दक्षिणी कमान की तरफ से बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल कॉम्बैट-लॉन्च किया गया, जिसने निर्धारित लक्ष्य को अत्यंत सटीकता, गति और घातक क्षमता के साथ भेद दिया। यह परीक्षण न केवल भारतीय सेना की परिचालन तत्परता को दर्शाता है, बल्कि लंबी दूरी तक सटीक प्रहार की क्षमता को भी मजबूत रूप से स्थापित करता है।
