बेला–परिहार रोड पर बड़ा हादसा: टेम्पू और बाइक में जबरदस्त टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल; टेम्पू नाले में जा गिरा.
परिहार/बेला (सीतामढ़ी)। रिपोर्ट: नसीम अहमद
शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे बेला से परिहार जा रहे एक टेम्पू और बाइक के बीच मनपौर के पास जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पू का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे नाले में जा गिरा।

घटना के समय टेम्पू में एक महिला सवारी भी सवार थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, टेम्पू बेला स्टेशन से सवारी लेकर परिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान मनपौर के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों की मदद से दोनों को आनन-फानन में परिहार अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल बाइक सवारों की पहचान मनपौर निवासी बिलट शाह के पुत्र निसार शाह तथा मो. अशफाक के पुत्र मो. बबलू के रूप में हुई है। वहीं टेम्पू में बैठी महिला को हल्की चोटें आई हैं और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
घटना के बाद टेम्पू चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त टेम्पू को जब्त कर थाना परिसर ले गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
📰 Latest News 👇
- Riyadh में हवाई हमले की आशंका: जोरदार धमाकों से दहला शहर, लोगों को मिला अलर्टरियाद (सऊदी अरब): सऊदी अरब की राजधानी Riyadh के Sulay इलाके (Sulay-18) में बुधवार को…
- महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल: Women, Peace and Security Index में आखिर क्यों पिछड़ गया भारत?दुनिया भर में महिलाओं की सुरक्षा, समानता और अवसरों का आकलन करने वाले Women, Peace…
- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय LPG टैंकरों को मिली अनुमतिInternational: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर…
- सीतामढ़ी में प्रशासन की सख्ती: गैस एजेंसी व होटलों में छापेमारी, 324 लीटर नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तारसीतामढ़ी। जिले में प्रशासन और पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई…
- डायट डुमरा में राष्ट्रीय सेमिनार, डीएम रिची पांडेय बोले – नैतिक विवेक के साथ एआई का उपयोग जरूरीसीतामढ़ी। डुमरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को “नैतिक विवेक की…
