ब्रेकिंग न्यूज: दिल्ली के संगम विहार इलाके में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत, कई झुलसे
New Delhi : दिल्ली के संगम विहार इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक जूते की दुकान थी, आग वहीं से शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत में फैल गई।

आग कैसे लगी?
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस को शाम 6:24 बजे तिगड़ी एक्सटेंशन, ब्लॉक-बी से आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुँची। मौके पर पहुँचने पर पता चला कि चार मंजिला इमारत पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुकी थी और आग नीचे जूते की दुकान से शुरू हुई थी।
3 लोगों की मौत, दो महिलाओं को बचाया गया
इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा कई लोग झुलस गए। पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए इमारत में फंसी दो घायल महिलाओं को बचाया, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया।
Input : Kesari
