भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन!
तीन करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, कुख्यात तस्कर दबोचा.
बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी: भारत-बांग्लादेश सीमा पर तीन करोड़ रुपये से अधिक का सोने बरामद, तस्कर गिरफ्तार.
Desk: बीएसएफ ने दक्षिण बंगाल सीमांत के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक बांग्लादेशी तस्कर को 2354.73 ग्राम अवैध सोने के बिस्कुटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब्त सोने की अनुमानित कीमत लगभग 3.06 करोड़ रुपये है।

बीएसएफ को दक्षिण बंगाल सीमांत पर बड़ी कामयाबी मिली। बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा एक बांग्लादेशी तस्कर को उस समय गिरफ्तार किया जब वह अवैध सोने के बिस्कुटों के साथ सीमा पार करने का प्रयास कर रहा था। जब्त किए गए सोने के बिस्कुटों का कुल वजन 2354.73 ग्राम और अनुमानित कीमत 3,05,99,716 आंकी गई है।
इसके बाद आस पास के इलाके की गहन तलाशी ली गई। मौके से कुछ पैकेट बरामद हुए, जिसकी जांच करने पर उसके अंदर से सोने के 20 बिस्कुट बरामद हुए। पकड़े गए तस्कर को आगे की पूछताछ के लिए सीमा चौकी तुंगी लाया गया, जहां पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है और कुछ समय से सीमा पार अवैध गतिविधियों मे संलिप्त है।
उसने बताया कि उसे यह सोना सीमा पार किसी अन्य व्यक्ति को सौंपना था, जिसके बदले में उसे कुछ पैसे देने का वादा किया गया था, लेकिन बीएसएफ ने उन्हें पहले ही पकड़ लिया और वे अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सके। गिरफ्तार किये गए तस्कर को जब्त सोने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है।
Input: amar ujala
📰 Latest News 👇
- Riyadh में हवाई हमले की आशंका: जोरदार धमाकों से दहला शहर, लोगों को मिला अलर्टरियाद (सऊदी अरब): सऊदी अरब की राजधानी Riyadh के Sulay इलाके (Sulay-18) में बुधवार को…
- महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल: Women, Peace and Security Index में आखिर क्यों पिछड़ गया भारत?दुनिया भर में महिलाओं की सुरक्षा, समानता और अवसरों का आकलन करने वाले Women, Peace…
- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय LPG टैंकरों को मिली अनुमतिInternational: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर…
- सीतामढ़ी में प्रशासन की सख्ती: गैस एजेंसी व होटलों में छापेमारी, 324 लीटर नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तारसीतामढ़ी। जिले में प्रशासन और पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई…
- डायट डुमरा में राष्ट्रीय सेमिनार, डीएम रिची पांडेय बोले – नैतिक विवेक के साथ एआई का उपयोग जरूरीसीतामढ़ी। डुमरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को “नैतिक विवेक की…
