शराबी पति का घर में हंगामा, पत्नी की शिकायत पर सुरसंड पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार…
रिपोर्ट: नसीम अहमद,
सीतामढ़ी। ज़िले के सुरसंड थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में एक शराबी पति को उसकी पत्नी ने पुलिस को सूचना देकर जेल भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार रामबाबू राय शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी नूतन देवी के साथ गाली-गलौज और हंगामा कर रहा था।

स्थिति बिगड़ते देख पत्नी ने थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गुप्ता ने सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार एवं शस्त्र बल के साथ मौके पर पहुँचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसके शराब पीने की पुष्टि की। पत्नी नूतन देवी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर रामबाबू राय को न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी जेल भेज दिया है।
📰 Latest News 👇
- 📢 सीतामढ़ी ज़िले के स्कूल, कोचिंग और व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी!अब ipnewsflash.in दे रहा है फ्री में विज्ञापन (Advertisement) का शानदार मौका! 🎉 🎓 स्कूल…
- सीतामढ़ी में कानून-व्यवस्था पर सख्त हुए डीआईजी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनीसीतामढ़ी:जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी चंदन कुमार…
- ईरान का बड़ा दावा: गर्ल्स स्कूल पर मिसाइल हमले का CCTV वीडियो जारी, 180 बच्चों की मौत का आरोपInternational News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक गंभीर दावा करते…
- चैती छठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, बैरगनिया के शिवालय घाट पर दिखा दिव्य नजारासीतामढ़ी (बैरगनिया):चैती छठ पूजा के पावन अवसर पर बैरगनिया का शिवालय घाट श्रद्धा और भक्ति…
- IPL 2026: नया इतिहास रचने को तैयार सीजन, कप्तानी से लेकर रिकॉर्ड तक बड़े बदलावआईपीएल 2026 का सीजन कई मायनों में खास और ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस…
