सीतामढ़ी: प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का स्थापना दिवस धूमधाम से आयोजित, शिक्षकों और बच्चों में उत्साह…
रिपोर्ट: नसीम अहमद
Bihar: सीतामढ़ी। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का स्थापना दिवस पर बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। शिक्षा, संस्कृति और उत्सव के अनूठे मिश्रण से सजे इस कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों ने शुरुआत से ही वातावरण को जीवंत कर दिया।

छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागती गीत ने समारोह में दिव्य ऊर्जा भर दी। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रिची पाण्डे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि निजी विद्यालय राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा आरटीई का अनुपालन सामाजिक परिवर्तन का मूल आधार है। उन्होंने सभी स्कूलों को परिवहन नियमों के कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी दिया।
समारोह की भव्यता उस समय और बढ़ गई जब जिले के 300 से अधिक निजी विद्यालयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। जिलाधिकारी ने विभिन्न निजी विद्यालयों के चेयरमैन को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष बिट्टू विश्वास ने ओजपूर्ण संबोधन के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया।

जबकि डीएम रिची पाण्डे का स्वागत आदिल ने किया। शहर के कई प्रमुख शिक्षाविद—कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, प्रमोद झा, संदीप कुमार, अंकित सिंह, भुवन चौधरी, मोहम्मद नौशाद आलम, शाहबाज मोहम्मद, नवीन झा, सुमन कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित कुमार ने सभी चेयरमैन और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
📰 Latest News 👇
- Riyadh में हवाई हमले की आशंका: जोरदार धमाकों से दहला शहर, लोगों को मिला अलर्ट
रियाद (सऊदी अरब): सऊदी अरब की राजधानी Riyadh के Sulay इलाके (Sulay-18) में बुधवार को… - महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल: Women, Peace and Security Index में आखिर क्यों पिछड़ गया भारत?
दुनिया भर में महिलाओं की सुरक्षा, समानता और अवसरों का आकलन करने वाले Women, Peace… - मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय LPG टैंकरों को मिली अनुमति
International: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर… - सीतामढ़ी में प्रशासन की सख्ती: गैस एजेंसी व होटलों में छापेमारी, 324 लीटर नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार
सीतामढ़ी। जिले में प्रशासन और पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई… - डायट डुमरा में राष्ट्रीय सेमिनार, डीएम रिची पांडेय बोले – नैतिक विवेक के साथ एआई का उपयोग जरूरी
सीतामढ़ी। डुमरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को “नैतिक विवेक की…
