अगले 24 घंटे भारी पड़ सकते हैं, तटीय इलाकों में बादल फटने की आशंका पर हाई अलर्ट.

Weather: देश में लगातार बारिश और बाढ़ से तबाही जारी है, जिसके चलते कई राज्यों में हालात गंभीर हो गए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य गुजरात है, जहां जूनागढ़ और आसपास के कई शहर जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने द्वारका समेत 9 जिलों में रेड अलर्ट और 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जूनागढ़ में तबाही मची हुई है, मेंदरदा, केशोड और मनवादार इलाकों में कस्बे और गांव दोनों जलमग्न हैं
, भारी बारिश के कारण स्थिति बदतर है। शहर की सड़कें और बाजार जलमग्न हैं, कई जगहें बाढ़ से तबाह हो गई हैं। राहत और बचाव दल ने अब तक 40 से अधिक लोगों को बचाया है। सड़कों पर फंसी गाड़ियां और बसें कई फीट पानी में डूबी हुई हैं। भावनगर, अमरेली और द्वारका में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
अन्य राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है।
स्काईमेट के अनुसार, दक्षिण गुजरात में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कोंकण, गोवा और मध्य प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, विदर्भ, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और उत्तर-पूर्वी भारत में भी 1-2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं तमिलनाडु, रायलसीमा और लक्षद्वीप में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।
