अवैध शराब के खिलाफ अभियान, भिट्ठा थाना पुलिस ने 135 लीटर नेपाली सौंफी शराब पकड़ी.

सीतामढ़ी। सुरसंड। भिट्ठा थानांतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल के साथ 135 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीतू बैठा के रूप में की गई है। यह कार्रवाई भिट्ठा थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने नियमित जांच और निगरानी के दौरान संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए आरोपी को रोका। तलाशी के क्रम में मोटरसाइकिल पर लदी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद होने के बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस के अनुसार, जब्त की गई शराब नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी, जिसे स्थानीय क्षेत्र में खपाने की योजना थी। मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं।
रिपोर्ट: नसीम अहमद,
