कब्रिस्तान की घेराबंदी और विद्युतीकरण की मांग तेज, प्रो. गौहर सिद्दीकी ने डीएम से की कार्रवाई की अपील

0
IMG_20251125_140722.jpg

सीतामढ़ी/परिहार।परिहार प्रखंड और बेला थाना क्षेत्र के कई कब्रिस्तानों में घेराबंदी और प्रकाश व्यवस्था की कमी को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। इसी समस्या को देखते हुए परिहार के पूर्व जिला पार्षद प्रो. गौहर सिद्दीकी ने डीएम को आवेदन देकर कुल पाँच कब्रिस्तानों की घेराबंदी और गांव बराही के कब्रिस्तान में विद्युतीकरण की मांग की है।

किन कब्रिस्तानों की घेराबंदी की मांग?

प्रो. गौहर ने जिन कब्रिस्तानों के लिए आवेदन दिया है, उनमें शामिल हैं।

सूतीहारा कब्रिस्तान

गोरहारी कब्रिस्तान

खोकसी कब्रिस्तान

परिहार खास कब्रिस्तान

बेला थाना क्षेत्र का नोचा कब्रिस्तान

इन सभी स्थानों पर सुरक्षा दीवार का अभाव है, जिससे कब्रें अक्सर जंगली जानवरों द्वारा नुकसान का शिकार हो जाती हैं।

क्यों जरूरी है घेराबंदी और बिजली व्यवस्था?

प्रो. गौहर सिद्दीकी ने बताया कि—घेराबंदी न होने से दफन के कुछ घंटे बाद ही जंगली जानवर कब्रों को नुकसान पहुंचा देते हैं।इससे मरहूमों की कब्रों को सुरक्षा नहीं मिल पाती।बराही स्थित कब्रिस्तान में रात के समय अंधेरा रहता है, इसलिए विद्युतीकरण बेहद आवश्यक है।

प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील

पूर्व जिला पार्षद ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करते हुए सभी कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराने और बराही कब्रिस्तान में प्रकाश व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, जिससे कब्रों की हिफाज़त और सम्मान सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed