भिट्ठा कांड में बड़ी सफलता, पुलिस ने नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार…

0

Sitamarhi: सीतामढ़ी जिले के भिट्ठा थाना कांड संख्या 98/25 (हत्या का प्रयास मामला) में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त मोहम्मद सोहैल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद सोहैल पर गंभीर आरोप हैं और घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।

बताया गया है कि कांड संख्या 98/25 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें पीड़ित पर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई तेज की और नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है और अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर आम लोगों में भरोसा बढ़ा है।

📰 Latest News 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed