साइक्लोन ‘दित्वाह’ का प्रकोप: चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ी बाधा, 35 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द

0
2025_11image_23_01_239740654003858830901199168680.jpg

New Delhi : साइक्लोन दित्वाह का असर तमिलनाडु और खासकर चेन्नई में साफ दिखाई देने लगा है। खराब मौसम, तेज़ हवाओं और सुरक्षा कारणों से चेन्नई हवाई अड्डे पर कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। अधिकारियों के अनुसार शनिवार को कुल 36 उड़ानें रद्द की गईं। वहीं रविवार को 47 उड़ानें रद्द होंगी, जिनमें 36 घरेलू (Domestic) उड़ानें और 11 अंतरराष्ट्रीय (International) उड़ानें शामिल हैं।

हवाई अड्डे की ओर से बताया गया कि तूफान की वजह से विज़िबिलिटी कम होने और तेज़ हवाओं के कारण विमानों के सुरक्षित टेकऑफ और लैंडिंग में जोखिम बढ़ गया है, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ानें रद्द की जा रही हैं।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी एयरलाइन से उड़ानों की ताज़ा स्थिति जरूर चेक कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। तूफान Ditwah के अगले 24–48 घंटों में और तेज होने की आशंका जताई गई है, जिसके चलते एयरपोर्ट और प्रशासन दोनों ही हाई अलर्ट पर हैं।

बता दें भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु सहित 4 राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है, क्योंकि चक्रवात दितवाह श्रीलंका को पार करते हुए अब भारतीय तट के बेहद करीब पहुंच चुका है। श्रीलंका में इस तूफान ने 123 मौतें दर्ज करवाकर भयावह संकेत दे दिए हैं और अब भारत पर इसका खतरा तेज़ी से मंडरा रहा है। इधर उत्तर भारत में शीत लहर ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। कई राज्यों का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed