साइबर थाना सीतामढ़ी की त्वरित पहल: गलती से ट्रांसफर हुए 11,000 रुपये पीड़ित को वापस दिलाए

0
image_editor_output_image-692767689-17655618491116715963964428601064.jpg

सीतामढ़ी। साइबर थाना, सीतामढ़ी ने एक बार फिर त्वरित और संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया है। प्राप्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना टीम ने गलती से अन्य व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित किए गए ₹11,000 की पूरी राशि सफलतापूर्वक पीड़ित को वापस कराई है।

शिकायत दर्ज होते ही साइबर पुलिस ने संबंधित बैंक व ग्राहक सेवा केंद्रों से संपर्क स्थापित कर लेनदेन का पूरा विवरण जुटाया। तकनीकी जांच और बैंकिंग प्रक्रिया को तेजी से पूरा करते हुए टीम ने राशि रोकने और फिर पीड़ित के खाते में वापस कराने की पहल की, जिसमें कुछ ही समय में सफलता मिल गई। साइबर थाना अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मामलों में समय पर सूचना मिलना बेहद महत्वपूर्ण होता है।

शिकायतकर्ता की तत्परता और पुलिस कार्रवाई के तालमेल से राशि की रिकवरी संभव हो सकी। साइबर थाना ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की गलत लेनदेन, साइबर ठगी या संदिग्ध डिजिटल गतिविधि की स्थिति में तुरंत थाना या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed