सीतामढ़ी। सुरसंड पुलिस की तेज कार्रवाई!
बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 24 घंटे में दो नाबालिग पकड़ाए
सीतामढ़ी। सुरसंड थाना पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 24 घंटे के अंदर दो नाबालिग चोरों को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया है। मामला नगर पंचायत वार्ड संख्या 1, गरीब स्थान मोहल्ला का है, जहां डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद के घर के आंगन से ग्लैमर (ब्लैक-लाल) बाइक नंबर BR-06 AM 2924 चुरा ली गई थी।

घटना के बाद डॉक्टर के पुत्र संजीव कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता के निर्देश पर एएसआई राजीव कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ त्वरित छापेमारी में जुट गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वार्ड नंबर 15 के डेरा इलाके से दो नाबालिग चोरों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए नाबालिगों की पहचान सुधीर कुमार (17 वर्ष), निवासी वार्ड 13 सुरसंड तथा अरविंद कुमार (16 वर्ष), निवासी हलखोरी, महोत्तरी, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी जेल भेज दिया है। थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में थाना अध्यक्ष के साथ एएसआई राजीव कुमार पांडेय, एएसआई राकेश कुमार, बबलू कुमार, चौकीदार चुनचुन पासवान, बैद्यनाथ दास, दुखहरन राउत और विनय सिंह मौजूद रहे।
📰 Latest News 👇
- Riyadh में हवाई हमले की आशंका: जोरदार धमाकों से दहला शहर, लोगों को मिला अलर्टरियाद (सऊदी अरब): सऊदी अरब की राजधानी Riyadh के Sulay इलाके (Sulay-18) में बुधवार को…
- महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल: Women, Peace and Security Index में आखिर क्यों पिछड़ गया भारत?दुनिया भर में महिलाओं की सुरक्षा, समानता और अवसरों का आकलन करने वाले Women, Peace…
- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय LPG टैंकरों को मिली अनुमतिInternational: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर…
- सीतामढ़ी में प्रशासन की सख्ती: गैस एजेंसी व होटलों में छापेमारी, 324 लीटर नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तारसीतामढ़ी। जिले में प्रशासन और पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई…
- डायट डुमरा में राष्ट्रीय सेमिनार, डीएम रिची पांडेय बोले – नैतिक विवेक के साथ एआई का उपयोग जरूरीसीतामढ़ी। डुमरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को “नैतिक विवेक की…
