सीतामढ़ी दौरे पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, पुनौरा धाम में किया पूजा-अर्चना.

0


सीतामढ़ी। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर सीतामढ़ी पहुँचे। जिले में आगमन के बाद उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध पुनौरा धाम मंदिर में विधिवत पूजा-आरती की। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने भगवान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की।

डिप्टी सीएम के मंदिर परिसर पहुँचते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई गई।

जानकी मंदिर, पुनौरा धाम सीतामढ़ी

पुनौरा धाम में पूजा के बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का जिले में अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेने का कार्यक्रम निर्धारित है। इसी क्रम में वे सीतामढ़ी में आयोजित स्वदेशी मेला का उद्घाटन भी करेंगे। माना जा रहा है कि स्वदेशी मेला के उद्घाटन के दौरान वे आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने को लेकर महत्वपूर्ण संदेश देंगे।

डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उनके इस दौरे से जिले में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed