सीतामढ़ी में 11 दिसंबर को मनाया जाएगा जिला स्थापना दिवस, तैयारियों की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
रिपोर्ट: नसीम अहमद,

सीतामढ़ी: जिला स्थापना दिवस इस वर्ष 11 दिसंबर 2025 को पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में तैयारी संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफल आयोजना हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्थापना दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों के समुचित संचालन हेतु कई समितियों का गठन किया गया है, जिनमें आयोजन सह-सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, प्रचार-प्रसार समिति, स्वागत समिति, विधि व्यवस्था समिति, विकासात्मक प्रदर्शनी समिति, आय-व्यय संधारण समिति, खेल-कूद समिति और चिकित्सा व्यवस्था समिति शामिल हैं।
सभी समितियों ने अपनी प्रारंभिक तैयारियों को शुरू कर दिया है और विभागवार जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गई हैं। मुख्य कार्यक्रम स्थल को नीली रोशनी और रंग-बिरंगी झालरों से सजाने का निर्देश दिया गया है। स्थापना दिवस की शुरुआत प्रभात फेरी से होगी। साथ ही विकासात्मक प्रदर्शनी स्टॉल, खेल प्रतियोगिताएँ, मुशायरा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और स्थानीय कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएँगी। जिलाधिकारी ने बताया कि 4 से 11 दिसंबर 2025 तक जिले के पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल, नगर निकाय क्षेत्रों, महाविद्यालयों और विद्यालयों में रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्लोगन प्रतियोगिता, गीत-संगीत, पैदल मार्च, साइकिल रैली, श्रमदान, दीपोत्सव, निबंध प्रतियोगिता एवं अन्य विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के पर्यटन स्थलों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म और मुख्य कार्यक्रम स्थल पर लेजर शो भी होगा।

पर्यावरण संरक्षण के लिए चिन्हित क्षेत्रों में ‘नो हॉर्न पॉलिसी’ लागू होगी और शनिवार को ‘नो व्हीकल डे’ मनाया जाएगा, ताकि वायु एवं ध्वनि प्रदूषण में कमी लाई जा सके। बैठक में डीडीसी संदीप कुमार, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री ब्रज किशोर पांडे, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) राहुल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) आनंद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रशांत कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विशाल, प्रभारी सिविल सर्जन जेड जावेद, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रभारी सामान्य शाखा आशुतोष कुमार, एनडीसी प्रकाश कुमार, डीपीओ शिक्षा, डीपीएम जीविका उमा शंकर भगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
📰 Latest News 👇
- Riyadh में हवाई हमले की आशंका: जोरदार धमाकों से दहला शहर, लोगों को मिला अलर्टरियाद (सऊदी अरब): सऊदी अरब की राजधानी Riyadh के Sulay इलाके (Sulay-18) में बुधवार को…
- महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल: Women, Peace and Security Index में आखिर क्यों पिछड़ गया भारत?दुनिया भर में महिलाओं की सुरक्षा, समानता और अवसरों का आकलन करने वाले Women, Peace…
- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय LPG टैंकरों को मिली अनुमतिInternational: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर…
- सीतामढ़ी में प्रशासन की सख्ती: गैस एजेंसी व होटलों में छापेमारी, 324 लीटर नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तारसीतामढ़ी। जिले में प्रशासन और पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई…
- डायट डुमरा में राष्ट्रीय सेमिनार, डीएम रिची पांडेय बोले – नैतिक विवेक के साथ एआई का उपयोग जरूरीसीतामढ़ी। डुमरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को “नैतिक विवेक की…
