26 मिनट के MMS वीडियो को लेकर वायरल अफवाह, जस्टिन डीक्रूज और साक्षी श्रीनिवास ने दी सफाई

0

VIROL MMS: सोशल मीडिया पर इन दिनों रियलिटी शो स्प्लिट्सविला X4 के फेमस कंटेस्टेंट जस्टिन डीक्रूज और उनकी गर्लफ्रेंड साक्षी श्रीनिवास का नाम एक वायरल वीडियो से जुड़ा हुआ है। दावा किया गया कि वीडियो 26 मिनट का MMS है, लेकिन जांच में यह पूरी तरह फर्जी निकला।


वीडियो में जस्टिन बिना शर्ट साक्षी से बातचीत करते दिख रहे थे। इसे MMS बताकर “पूरा वीडियो देखने के लिए DM करें” जैसे कैप्शन के साथ शेयर किया गया। हालांकि, यह कोई निजी वीडियो नहीं बल्कि उनके पुराने व्लॉग का एक हिस्सा था। वायरल होने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए अफवाहों को खारिज किया।


साक्षी श्रीनिवास सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स रखती हैं और स्प्लिट्सविला X4 की फर्स्ट रनर-अप रह चुकी हैं। शो के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और अब वे अक्सर एक-दूसरे के व्लॉग्स और पोस्ट्स में दिखाई देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed