77वें गणतंत्र दिवस पर पहली बार S-400 वायु रक्षा प्रणाली का भव्य प्रदर्शन, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को चटाई धूल
नई दिल्ली – इस 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस परेड में भारत पहली बार अपनी अद्भुत S-400 वायु रक्षा प्रणाली को आम जनता के सामने पेश करेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक यह प्रदर्शन रक्षा इतिहास का एक यादगार पल साबित होने वाला है।
S-400 प्रणाली ने पहले ही अपने जबरदस्त प्रदर्शन का सबूत दे दिया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान इस प्रणाली ने पाकिस्तानी पांच फाइटर जेट्स को आसमान में ही ध्वस्त कर दिया, जो सतह से हवा में मार करने की सबसे लंबी दूरी का रिकॉर्ड माना जा रहा है।
वायु सेना के एयर कमोडोर मनीष सभरवाल ने कहा कि यह प्रणाली ऑपरेशन में पूरी तरह प्रभावी रही और एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने इसे अगस्त 2025 में आधिकारिक तौर पर प्रमाणित किया। यह कार्रवाई उस भयानक पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में हुई थी, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी।

विशेषज्ञों का मानना है कि गणतंत्र दिवस पर S-400 का प्रदर्शन सिर्फ तकनीकी ताकत नहीं दिखाएगा, बल्कि भारत की वायु सुरक्षा में बेजोड़ प्रभुत्व का भी संकेत होगा।
