29 जनवरी 2026: गुरुवार सुबह की प्रमुख खबरें

0
picsart_25-11-26_19-46-23-4491160701715546210948

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"beautify":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

🔹 देश की बड़ी खबरें


18वीं लोकसभा का बजट सत्र
संसद के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी, जबकि आम बजट 1 फरवरी को लोकसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।


UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
UGC के नए नियमों को लेकर दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिकाकर्ताओं ने सामान्य वर्ग के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है।


जयपुर में अवैध मंदिर हटाने का आदेश
राजस्थान हाई कोर्ट ने जयपुर में फुटपाथ और सड़कों पर बने अवैध मंदिरों को हटाने का आदेश दिया है।


🔹 राजस्थान की खबरें


राजस्थान मौसम अपडेट
राज्य में एक बार फिर ठंडी हवाओं ने दस्तक दी है। बुधवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ में रात का तापमान 9 डिग्री और राजसमंद में 8 डिग्री रहा।


सलूंबर में बड़ा हादसा
सलूंबर के मानपुरा क्षेत्र में एनिकट निर्माण के दौरान मलबा ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।


उदयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा
स्कूल से घर लौट रहे एक नाबालिग छात्र को मिनी ट्रक ने कुचल दिया। हादसा प्रताप नगर के नाकोड़ा नगर इलाके में देर शाम हुआ, जिसमें छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।


डूंगरपुर में दीवार गिरने से दो की मौत
डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के आसेला रोत फला में पुराने कच्चे मकान को गिराते समय दीवार ढह गई। हादसे में मकान मालिक और एक मजदूर की मौत हो गई।


🔹 राष्ट्रीय घटनाक्रम


अजित पवार के निधन पर शरद पवार का बयान
एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि अजित का निधन पूरी तरह से एक हादसा है और इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं है। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।


दिल्ली में 6 साल की बच्ची से गैंगरेप
राजधानी दिल्ली में 6 वर्षीय मासूम बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में 10 से 14 साल उम्र के तीन नाबालिगों पर आरोप लगे हैं।


🔹 अंतरराष्ट्रीय खबरे


विदेश मंत्री जयशंकर का अमेरिका दौरा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर अगले सप्ताह अमेरिका के दौरे पर जाएंगे।


ईरान-अमेरिका तनाव
ईरान अमेरिका के जंगी जहाजों और मिसाइलों से घिरा हुआ है। कई मुस्लिम देशों ने ईरान के समर्थन में बयान दिए हैं।


🔹 खेल समाचार


भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज
चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया। पांच मैचों की सीरीज में भारत अब भी 3-1 से आगे है।


गणतंत्र दिवस परेड पुरस्कार
गणतंत्र दिवस परेड में नेवी का मार्चिंग दल तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ रहा। राज्यों की झांकियों में महाराष्ट्र और मंत्रालयों की श्रेणी में संस्कृति मंत्रालय को पहला पुरस्कार मिला।


🔹 अजब-गजब खबर


बिहार की सड़कें बनीं ‘धैर्य परीक्षा’
बिहार के बांका जिले की ग्रामीण सड़कों की हालत इतनी खराब है कि वाहन चलाना मानो जीवन से संवाद करने जैसा हो गया है। गड्ढों की भरमार से लोग कहते हैं कि बाइक चलाना नहीं, बल्कि सेना की चयन परीक्षा देना पड़ता है। बारिश में गड्ढे तालाब बन जाते हैं और सड़क की पहचान तक मिट जाती है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो हर गड्ढे पर इकट्ठा होकर रास्ता जाम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed