AIMIM  प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने खुद किया नीतीश सरकार को समर्थन देने का ऐलान, लेकिन रखी ये शर्त…

0
img_20251122_2330336451326345939416727.jpg

आपको बता दें कि बिहार चुनाव हाल ही संपन्न हुआ है और ओवैसी की AIMIM ने बिहार चुनाव में सीमांचल में 5 सीटें जीतने में कामयाबी हासिल की। वहीं, चुनाव के बाद बिहार पहुँचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक प्रस्ताव दिया। ओवैसी ने कहा कि हम बिहार सरकार के साथ सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन सीमांचल के साथ न्याय होना चाहिए।

हम अपने पांचों विधायकों के लिए पार्टी कार्यालय खोलेंगे- ओवैसी


अमौर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, हम अपने सभी पांच विधायकों के लिए पार्टी कार्यालय खोलेंगे, और वे उस कार्यालय में बैठकर सप्ताह में दो बार लोगों से बात करेंगे। हम छह महीने के भीतर इस काम को शुरू करने की कोशिश करेंगे। मैं भी छह महीने में एक बार आने की कोशिश करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम नई बिहार सरकार को बधाई देते हैं। हम उनके साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीटें जीतीं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने 19 सीटें और कुशवाहा की राष्ट्रीय जनता दल (आरएलएम) ने 5 सीटें जीतीं। वह चार सीटें जीत चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed