सीतामढ़ी में देर रात एसपी अमित रंजन सड़क पर, डायल 112 व गश्ती व्यवस्था का औचक निरीक्षण

0


सीतामढ़ी में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित रंजन देर रात स्वयं सड़कों पर उतरे। इस दौरान उन्होंने नगर थाना, मेहसौल थाना, भासर पिकेट, पुनौरा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में डायल 112 एवं रात्रि गश्ती का औचक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के क्रम में एसपी ने तैनात पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली और गश्ती की प्रभावशीलता की जांच की। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए रखने, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश दिए।

एसपी अमित रंजन ने कहा कि रात्रि गश्ती और डायल 112 की सक्रियता से अपराध पर अंकुश लगेगा और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed