Android यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट: तुरंत अपडेट करें फोन, वरना हो सकता है साइबर अटैक

0
img_20260114_2044548918609131725099209

New Delhi: अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Android यूजर्स को अपने फोन में लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है। सरकारी एजेंसी के मुताबिक, फोन अपडेट न करने पर साइबर अटैक का खतरा बढ़ सकता है।


दरअसल, गूगल के जनवरी 2026 सिक्योरिटी पैच में Dolby Audio से जुड़ी एक क्रिटिकल सिक्योरिटी खामी को ठीक किया गया है। यह खामी Dolby Digital Plus (DD+) यूनिफाइड डिकोडर में पाई गई थी, जिसके जरिए हैकर्स बिना किसी लिंक पर क्लिक कराए भी डिवाइस में अनऑथराइज्ड एक्सेस पा सकते थे। इस ‘जीरो-क्लिक’ वल्नरेबिलिटी से यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा पर गंभीर खतरा बना हुआ था।


CERT-In ने चेतावनी दी है कि इस बग का फायदा उठाकर साइबर अपराधी रिमोटली कोड चला सकते हैं और फोन की मेमोरी सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह समस्या कुछ Google Pixel मॉडल समेत कई Android डिवाइस को प्रभावित कर रही थी।


यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे तुरंत अपने फोन को लेटेस्ट Android OS और सिक्योरिटी पैच पर अपडेट करें, ताकि डेटा और प्राइवेसी सुरक्षित रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed