शानदार जीत: आयन स्पोर्ट्स परिहार ने सुदर्शन सेंट्रल स्कूल सुरसंड को 93 रन से हराया

0
image_editor_output_image-2080050186-17693635184466043874693159321296

सुरसंड। सुरसंड नगर पंचायत के तत्वावधान में स्थानीय सरयू हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दसवें दिन सुपर-8 मुकाबले में रविवार को आयन स्पोर्ट्स परिहार और सुदर्शन सेंट्रल स्कूल सुरसंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयन स्पोर्ट्स परिहार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुदर्शन सेंट्रल स्कूल सुरसंड की टीम मजबूत गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और 13.4 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई।


इस तरह आयन स्पोर्ट्स परिहार ने 93 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बनने का गौरव हासिल किया।


मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए समर एक्सप्रेस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 6 महत्वपूर्ण विकेट झटके और विरोधी टीम की कमर तोड़ दी।


मैच के मुख्य अंपायर की भूमिका छोटू शाहनवाज और रितेश कुमार ने निभाई, जबकि कमेंट्री मोहित पाठक एवं सुभाष मिश्रा ने की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी खुशनूर ने संभाली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहित पाठक और छोटू शाहनवाज द्वारा प्रदान किया गया।

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed