बैरगनिया में बड़ी कार्रवाई, 16.375 किलो अवैध मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
img-20260223-wa00095077258752969686292

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस ने दिनदहाड़े बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सोमवार को करीब 2:25 बजे दिवा गश्ती के दौरान ग्राम जमुआ ब्रह्म स्थान के पास मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 16.375 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ।


पुलिस ने मामले में बैरगनिया थाना कांड संख्या 54/26 दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेख आशिक के रूप में हुई है, जो पंडरी गांव, ढाका थाना, जिला पूर्वी चम्पारण का निवासी बताया गया है। बरामद सामग्री में दो मोटरसाइकिल भी शामिल हैं, जबकि जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है।


इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed