रमजान की खरीदारी से बैरगनिया बाजार में लगा महाजाम, पटेल चौक गोलंबर पर नहीं दिखी पुलिस

0
img-20260310-wa00227538712057401405446

सीतामढ़ी। होली पर्व के बाद रमजान को लेकर बैरगनिया शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे के बाद शहर की मुख्य सड़कों पर महाजाम की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


बताया जा रहा है कि नेपाल और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बैरगनिया बाजार पहुंच रहे हैं। भीड़ अधिक होने के कारण बाजार की मुख्य सड़कें पूरी तरह जाम हो गईं और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


सबसे अधिक परेशानी पटेल चौक गोलंबर के पास देखने को मिली, जहां ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। पुलिस की अनुपस्थिति के कारण जाम की स्थिति और बिगड़ती चली गई और कई लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे।


खरीदारी करने आए लोगों का कहना है कि त्योहार के मौसम में हर साल बाजार में भारी भीड़ होती है, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते। वहीं स्थानीय लोगों का भी कहना है कि शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या पर प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है, ताकि आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed