बथनाहा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब की खेप के साथ बाइक जब्त

0
image_editor_output_image-1630782351-17685773184648681710270136906559

सीतामढ़ी। बथनाहा थाना क्षेत्र के महुआवा पिकेट पर तैनात पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 70.2 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल जब्त की है। इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।


पुलिस के अनुसार, सीमावर्ती इलाका होने के कारण बथनाहा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब तस्करी की आशंका बनी हुई थी। इसी को लेकर महुआवा पिकेट पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। जांच के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नेपाली सौंफी शराब बरामद हुई।


जब्त शराब और मोटरसाइकिल को थाना लाकर विधिसम्मत जब्ती सूची तैयार की गई है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

 

रिपोर्ट: नसीम अहमद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed