बेलसंड में समृद्धि यात्रा के तहत सीएम नीतीश कुमार का दौरा, जनसभा के बाद मंच पर मची अफरा-तफरी
सीतामढ़ी। जिले के बेलसंड प्रखंड में 19 जनवरी को समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन हुआ। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर प्रशासन और स्थानीय कार्यकर्ताओं की ओर से व्यापक और भव्य तैयारियां की गई थीं। जनसभा स्थल पर एक विशाल और आकर्षक मंच बनाया गया था, जिसे रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सुसज्जित किया गया था।
मुख्यमंत्री के पहुंचते ही सभा स्थल लोगों से खचाखच भर गया। बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनका संबोधन सुनने पहुंचे। मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और समृद्ध बिहार के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान सभा स्थल पर उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। लोग तालियों और नारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत करते नजर आए।
हालांकि, कार्यक्रम के समापन के बाद स्थिति कुछ अलग दिखाई दी। मुख्यमंत्री के मंच से उतरते ही सजावट के लिए लगाए गए गुब्बारे और फूलों के गुलदस्ते लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई। देखते ही देखते मंच पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सजावटी सामान लोग अपने साथ ले जाते नजर आए।
इस घटना ने कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति पैदा कर दी, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो
