भूसा घर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, गला दबाकर हत्या की आशंका

0
img-20260124-wa00139095824738362260047

सीतामढ़ी। जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर बनतारा गांव (वार्ड संख्या-2) में शनिवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक का शव भूसा घर में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।


मृतक की पहचान गांव निवासी शहाबुद्दीन शेख (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो साबिर शेख का पुत्र था। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि देर रात अज्ञात अपराधियों ने युवक के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छिपाने की नीयत से पास के भूसा घर में फेंक दिया गया।


सुबह जब ग्रामीण भूसा घर की ओर गए तो वहां शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाजपट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


इधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल भी बना हुआ है।

रिपोर्ट: नसीम अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed