Bihar: विजय सिन्हा के विजय जुलूस में फायरिंग! वायरल वीडियो से बिहार की राजनीति गर्म…

0
2025_11image_20_24_280751877vijaykumarsinharally7468539667225597437.jpg

Patba: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद शुक्रवार (28 नवंबर) को निकले उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के विजय जुलूस का एक वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। वीडियो में दो लोग कथित तौर पर दो नाली बंदूक से फायरिंग करते दिख रहे हैं, जिसके बाद विपक्ष ने सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

RJD का वार: “डिप्टी सीएम के जुलूस में गोलियां, फिर भी दावा—कानून-व्यवस्था मजबूत”
वीडियो सामने आते ही RJD प्रवक्ता एजाज अहमद ने बीजेपी और एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार अपराधियों पर सख्ती की बात करती है, जबकि दूसरी तरफ डिप्टी सीएम के स्वागत जुलूस में खुलकर फायरिंग हो रही है। एजाज अहमद ने कहा—”यह बीजेपी का असली चेहरा है। बताइए, आपकी बुलडोज़र नीति कहाँ गायब हो गई?”

JDU की सफाई: “चिड़िया मारने वाली बंदूक थी, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की”
RJD के आरोपों पर JDU की तरफ से अरविंद निषाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में किसी को न बचाया जाता है न फँसाया जाता है। JDU प्रवक्ता ने बताया कि फायरिंग करने वाले दोनों युवकों को पुलिस थाने ले गई थी और पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह ‘चिड़िया मारने वाली बंदूक’ है, जिससे कोई जान का खतरा नहीं होता। उनके मुताबिक, दोनों युवक कार्यक्रमों में भाड़े पर फायरिंग करते हैं। पुलिस ने उनसे बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

BJP का दावा: “सुशासन कायम है, कानून अपना काम कर रहा”
बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष अनावश्यक रूप से मामले को हवा दे रहा है, जबकि सरकार और पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर चुकी है। उनके अनुसार—यह सुशासन की सरकार है और कानून बिल्कुल सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed