बिहार बोर्ड परीक्षा 2026: देर से आने पर नो एंट्री, जबरन घुसने पर FIR

0
image_editor_output_image-1261978757-17695146477235754897796378050496

बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को नकल-मुक्त और अनुशासित बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने साफ कहा है कि परीक्षा समय और नियमों में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।


निर्देशों के अनुसार, छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।


पहली पाली (9:30 बजे): गेट 9:00 बजे बंद
दूसरी पाली (2:00 बजे): गेट 1:30 बजे बंद
इसके बाद किसी भी हालत में प्रवेश नहीं मिलेगा।


बोर्ड ने चेतावनी दी है कि यदि कोई छात्र जबरन प्रवेश करता है, तो उस पर FIR दर्ज होगी और उसे 2 साल तक बिहार बोर्ड की परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। नियम तोड़ने वाले परीक्षा केंद्र के अधीक्षक और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होगी।


परीक्षा के दौरान मोबाइल, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। दो-स्तरीय जांच व्यवस्था भी लागू की गई है।


बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे समय से केंद्र पहुंचें और नियमों का पूरी तरह पालन करें।

Author: 𝑀𝑑 𝑃𝑎𝑟𝑣𝑒𝑧

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed