Bihar Encounter: सम्राट चौधरी का एक्शन मोड ऑन! सुबह-सुबह चली गोलियां, पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश को किया ढेर

0
images-12272059470575934132.jpg

Bihar crime: छपरा में पुलिस और कुख्यात अपराधी शिकारी राय के बीच मुठभेड़ में बड़ा एक्शन देखने को मिला। हत्या के एक दिन बाद हुई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ, जबकि जवाबी कार्रवाई में शिकारी राय का एनकाउंटर हो गया।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और एक बार फिर राज्य में एनडीए की सरकार बन गई है। इस नई सरकार में सबसे अहम बदलावों में से एक है गृह विभाग का भाजपा के खाते में जाना। गृह विभाग की जिम्मेदारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी को सौंपी गई है। विभाग संभालते ही सम्राट चौधरी ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है, जिसका पहला बड़ा उदाहरण सोमवार की सुबह छपरा में देखने को मिला।

सारण जिले के छपरा में पुलिस ने सोमवार को कुख्यात अपराधी शिकारी राय का एनकाउंटर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात छपरा के छोटा तेलपा इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, तो हत्या में शिकारी राय की संलिप्तता सामने आई। शिकारी राय लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल

पुलिस जब शिकारी राय की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस फायरिंग में एक जवान घायल हो गया। हालात को देखते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में शिकारी राय को गोली लग गई। उसे तुरंत छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि अपराधी के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

नई सरकार का कड़ा संदेश – अपराध पर सख्त कार्रवाई

गृह विभाग सम्हालने के बाद से ही सम्राट चौधरी ने साफ संकेत दिए थे कि अपराधियों पर अब किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। छपरा का यह एनकाउंटर इस बात का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है कि नई सरकार में कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। हाल के महीनों में बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे, जिसकी वजह से जनता के बीच भी नाराज़गी थी।

अपराधियों में बढ़ी बेचैनी, पुलिस अलर्ट पर

छपरा की इस घटना के बाद अपराध जगत में भी बेचैनी बढ़ गई है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकार के नए निर्देशों के बाद अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं और कई जिलों में पुलिस की सर्च ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं। खासकर उन अपराधियों पर कार्रवाई तेज की जा रही है जिन पर हत्या, रंगदारी और गैंगवार से जुड़े गंभीर मामले लंबित हैं।



छपरा में एनकाउंटर की खबर फैलते ही इलाके में हलचल तेज हो गई। कई स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि कुख्यात अपराधी को पकड़ लिया गया, क्योंकि उस पर क्षेत्र में दहशत फैलाने, रंगदारी मांगने और विवाद पैदा करने जैसे कई आरोप लगे थे। हालांकि कुछ लोग चिंतित भी हैं कि अपराधी गिरोह के सदस्य बदले की कार्रवाई न करें, लेकिन पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed