आग तापने के दौरान विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

0

बिहार: बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोविंद गांव में अलाव तापने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में 40 वर्षीय धर्मवीर पासवान को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली युवक के पेट में लगी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।


थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के अनुसार धर्मवीर अपने घर के पास कुछ लोगों के साथ अलाव ताप रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर आरोपितों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी में बदल गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed