बिहार पुलिस का बड़ा कदम: अब DGP कंट्रोल रूम पर सीधे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

0

Patna: बिहार पुलिस ने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक नई और अहम व्यवस्था शुरू की है। अब राज्य के नागरिक पुलिस से जुड़ी किसी भी शिकायत, समस्या या सुझाव के लिए सीधे पुलिस महानिदेशक (DGP) के कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।


पुलिस विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, जनता के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। लोग मोबाइल नंबर 9031829339 और 9031829340 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


बिहार पुलिस का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को और मजबूत करना है, ताकि शिकायतों का समय पर समाधान हो सके और लोगों को न्याय मिल सके। यह व्यवस्था पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस की जवाबदेही को भी मजबूत करेगी।


पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस सुविधा का सही और जिम्मेदार तरीके से उपयोग करें। केवल वास्तविक समस्याओं और सुझावों के लिए ही संपर्क करें, ताकि जरूरतमंदों तक मदद समय पर पहुंच सके।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed