रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, हत्या से मचा हड़कंप — गांव में भारी पुलिस बल तैनात

0
2026_1image_08_12_366357556gopalganjmurdercase8821865949625353048.jpg

बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अनिल कुशवाहा के रूप में हुई है, जो शुक्रवार देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। आरोप है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई और शव को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया गया।


शनिवार सुबह शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या का कारण प्रेम संबंध बताया जा रहा है।


घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया। पुलिस ने एक युवती, एक नाबालिग सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed