CDSCO रिपोर्ट: बाजार में 167 दवाओं की क्वालिटी घटिया, 7 दवाएं नकली
नई दिल्ली:
देश में दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की दिसंबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में उपलब्ध 167 दवाओं के सैंपल ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ (NSQ) पाए गए हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन 167 दवाओं में से 74 सैंपल केंद्रीय दवा प्रयोगशालाओं में फेल हुए, जबकि 93 सैंपल राज्य स्तरीय लैब में जांच के दौरान मानकों पर खरे नहीं उतरे।

इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि 7 दवाएं पूरी तरह नकली पाई गई हैं। यह आंकड़ा भारत में दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा पर गंभीर चिंताएं पैदा करता है।
CDSCO ने कहा है कि वह इस संबंध में कार्रवाई सुनिश्चित करेगा और आवश्यक सुधारों के लिए राज्यों और दवा कंपनियों के साथ मिलकर कदम उठाएगा।
