चैती छठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, बैरगनिया के शिवालय घाट पर दिखा दिव्य नजारा
सीतामढ़ी (बैरगनिया):
चैती छठ पूजा के पावन अवसर पर बैरगनिया का शिवालय घाट श्रद्धा और भक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। घाट पर हजारों श्रद्धालु एकत्रित होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते दिखे, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

घाट पर गूंजते छठ गीत, पारंपरिक परिधान में सजी महिलाएं और व्रतधारी श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। हर तरफ भक्ति का माहौल था और लोगों के चेहरे पर छठी मैया के प्रति गहरा विश्वास साफ झलक रहा था। व्रती पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना में लीन रहे।
वहीं, प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
शिवालय घाट का यह अद्भुत दृश्य न सिर्फ आस्था का प्रतीक बना, बल्कि बिहार की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की झलक भी पेश करता नजर आया।

