चीन में 24 घंटे में दो धमाके, सैन्य ठिकाने पर विस्फोट के बाद जांच तेज

0
2026_2image_15_21_261331938chinaplablast7832491912587670760

चीन में 24 घंटे के भीतर दो बड़े विस्फोट होने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। राजधानी बीजिंग से आई रिपोर्टों के मुताबिक, दूसरा धमाका ज़िबो में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से जुड़े एक प्रतिष्ठान में हुआ। इससे पहले दक्षिणी शहर शान्टौ में भी तेज धमाका हुआ था।


लगातार दो घटनाओं के बाद दोनों स्थानों को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है और फोरेंसिक टीमें सबूत जुटाने में लगी हैं। अधिकारियों ने अभी तक हताहतों या नुकसान के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

https://twitter.com/i/status/2025161988071124997


मामले की जांच मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी कर रही है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैबा की संभावित संलिप्तता की आशंका जताई गई है। बताया जा रहा है कि इस संगठन ने पहले चीन‑पाकिस्तान आर्थिक गलियारा से जुड़ी परियोजनाओं को निशाना बनाने की धमकी दी थी, हालांकि इन दावों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


दोनों विस्फोटों के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच एजेंसियां घटनाओं के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed