नवनियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का परिवार नियोजन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

0
image_editor_output_image1858288917-17680576303901445318930419062999.jpg

सीतामढ़ी | जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से नवनियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बोखरा, नानपुर, मेजरगंज और बैरगनिया प्रखंडों के कुल 120 नव-नियुक्त सीएचओ को चार बैच में प्रशिक्षण दिया गया।


प्रशिक्षण के दौरान परिवार नियोजन, परामर्श कौशल, जन आरोग्य समिति तथा फाइलेरिया नियंत्रण जैसे विषयों पर अधिकारियों का क्षमतावर्धन किया गया। जिला कार्यक्रम समन्वयक दिनेश कुमार ने सीएचओ का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका अहम है।


प्रशिक्षक के रूप में पिरामल फाउंडेशन के दुर्गा प्रसाद सिंह, विवेक कुमार, एंटनी जोसफ तथा पीएसआई इंडिया के विनय कुमार सिंह और अनुज मिश्रा ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा किया गया, जिसमें पिरामल फाउंडेशन एवं पीएसआई इंडिया का सहयोग रहा।

रिपोर्ट: नसीम अहमद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed