साल के अंत में: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सार्वजनिक किया अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा.

0

National: 31 दिसंबर 2025 की शाम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पूरी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर सभी को चौंका दिया। अपनी सादगी भरी जीवनशैली के लिए मशहूर नीतीश कुमार की घोषित संपत्ति अपेक्षाकृत कम है, जिसे पारदर्शिता की मिसाल माना जा रहा है।


घोषणा के मुताबिक उनके पास 20,552 रुपये नकद हैं और तीन बैंक खातों में कुल करीब 63,767 रुपये जमा हैं। इनमें एसबीआई पटना सचिवालय, पीएनबी बोरिंग रोड और एसबीआई पार्लियामेंट्री हाउस, नई दिल्ली की शाखाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री पर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है।
वाहनों की बात करें तो उनके पास केवल एक कार है—2015 मॉडल की फोर्ड इकोस्पोर्ट, जिसकी कीमत करीब 11.32 लाख रुपये बताई गई है।


अचल संपत्ति के रूप में दिल्ली के द्वारका स्थित संसद विहार को-ऑपरेटिव सोसाइटी में 1000 वर्ग फुट का एक फ्लैट है, जिसे उन्होंने 2004 में खरीदा था। आज इसका बाजार मूल्य लगभग 1.48 करोड़ रुपये आंका गया है। इसके अलावा करीब 2.03 लाख रुपये की ज्वैलरी और घरेलू सामान समेत कुल चल संपत्ति लगभग 17.66 लाख रुपये है।


अब तक 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके नीतीश कुमार की यह संपत्ति घोषणा उनकी सादगी और सीमित निजी खर्च को दर्शाती है। इसे आम जनता के प्रति जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed