उत्तर बिहार को बड़ी सौगात, हाई-टेक होगा दरभंगा एयरपोर्ट का नया सिविल एन्क्लेव

0
darbhanga-airport-1769097236143_m175743148860247727

दरभंगा। उत्तर बिहार और मिथिला क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार ने दरभंगा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव को बेहतर सड़क संपर्क देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर ट्रम्पेट इंटरचेंज और अंडरपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इससे एयरपोर्ट तक आवागमन तेज, सुरक्षित और अधिक सुगम होगा, साथ ही क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।


इस परियोजना को लेकर राज्यसभा सदस्य एवं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से विशेष आग्रह किया था। उन्होंने बताया था कि वर्तमान में यात्रियों को एयरपोर्ट आने-जाने में मार्ग बदलने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।


संजय कुमार झा की पहल पर सड़क परिवहन मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को बिहार सरकार के प्रस्ताव के अनुरूप निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया है। परियोजना के पूरा होने के बाद दरभंगा एयरपोर्ट से आमस तक सीधी और कम दूरी की सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।


बेहतर कनेक्टिविटी से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापार, रोजगार और अन्य आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। इससे क्षेत्र के लोगों की आय बढ़ेगी और समृद्धि आएगी। उम्मीद की जा रही है कि NHAI जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करेगा।


दरभंगा एयरपोर्ट पर उड़ानों का हाल
दरभंगा एयरपोर्ट से गुरुवार को कुल 12 विमानों का आवागमन हुआ। मुंबई से दरभंगा आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट ढाई घंटे से अधिक विलंब से पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


जानकारी के अनुसार अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1529 अपने निर्धारित समय 1:20 बजे की बजाय 3:54 बजे पहुंची। वहीं दिल्ली से दरभंगा आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी-1405 निर्धारित समय से छह मिनट पहले ही पहुंच गई।


मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-334 निर्धारित समय से 15 मिनट पहले दरभंगा पहुंची। हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7234 आठ मिनट की देरी से 2:13 बजे पहुंची।


इधर, दरभंगा-कोलकाता मार्ग पर प्रतिदिन उड़ान भरने वाली इंडिगो की एक जोड़ी फ्लाइट को शेड्यूल से बाहर रखा गया, जिससे इस रूट पर यात्रियों की संख्या शून्य रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed