Dhurandhar Box Office Day 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने दूसरे दिन मचाया तूफान, बॉक्स ऑफिस पर चला ज़बरदस्त कहर.
Entertainment: जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की एक्शन-स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। जासूसी और गैंगस्टर शैलियों का मिश्रण वाली आदित्य धर की इस फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में झंडे गाड़ दिए हैं। इसी के साथ ये रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन गई है।

धुरंधर ने की जबरदस्त ओपनिंग
धुरंधर ने अपने पहले दिन भारत में 28 करोड़ रुपये की भारी कमाई की, जिससे इसका ग्रास टोटल 32.40 करोड़ रुपये हो गया। एडवांस बुकिंग के आंकड़े और इंडस्ट्री प्रेडिक्शन के अनुसार पहले दिन धरंधर के 18 से 20 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान लगाया था, लेकिन जबरदस्त ‘वर्ड-ऑफ-माउथ’ने कमाई को आगे पहुंचाने में मदद की।
कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?
वहीं दुनियाभर में भी धुरंधर का कमाल बरकरार है। सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 32.5 करोड़ रुपये है। वहीं अब दूसरे दिन के अर्ली ट्रेंड्स भी सामने आ गए हैं। फिल्म दूसरे दिन 15.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 42.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
क्या है रणवीर सिंह का रोल
फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार भी नजर आए। इसके अलावा सारा अर्जुन को रणवीर सिंह के अपोजिट कास्ट किया गया है। कुछ दर्शकों ने उनके अभिनय की तारीफ की है, तो कुछ ने उनके स्क्रीन टाइम पर सवाल उठाए हैं। फिल्म को ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना के रोल रहमान डकैत की भी खूब तारीफ हुई। रणवीर सिंह ने फिल्म में अंडरकवर स्पाई एजेंट की भूमिका निभाई है जो खतरनाक ल्यारी गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश कर रहा है।
_
_
📰 Latest News 👇
- Riyadh में हवाई हमले की आशंका: जोरदार धमाकों से दहला शहर, लोगों को मिला अलर्टरियाद (सऊदी अरब): सऊदी अरब की राजधानी Riyadh के Sulay इलाके (Sulay-18) में बुधवार को…
- महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल: Women, Peace and Security Index में आखिर क्यों पिछड़ गया भारत?दुनिया भर में महिलाओं की सुरक्षा, समानता और अवसरों का आकलन करने वाले Women, Peace…
- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय LPG टैंकरों को मिली अनुमतिInternational: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर…
- सीतामढ़ी में प्रशासन की सख्ती: गैस एजेंसी व होटलों में छापेमारी, 324 लीटर नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तारसीतामढ़ी। जिले में प्रशासन और पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई…
- डायट डुमरा में राष्ट्रीय सेमिनार, डीएम रिची पांडेय बोले – नैतिक विवेक के साथ एआई का उपयोग जरूरीसीतामढ़ी। डुमरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को “नैतिक विवेक की…
