“सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश

0
img-20260313-wa00216365015909233162434

सीतामढ़ी। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय-3 के अंतर्गत चल रहे “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी रिची पांडेय ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।


जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड और अतिक्रमण समेत कई विभागों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।


उन्होंने कहा कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज हुई है, बल्कि प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed