G20 बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के PM अल्बनीज की हुई मुलाकात।

0
img_20251121_2229258205888740162574400.jpg

G20 में पीएम मोदी-अल्बनीज की मुलाकात, ऑस्ट्रेलियाई PM ने दिल्ली ब्लास्ट और सऊदी बस हादसे पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जोहानिसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की तथा दोनों नेताओं ने रक्षा एवं सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों, व्यापार एवं निवेश और लोगों से लोगों के संबंधों सहित विविध क्षेत्रों में सहयोग की दिशा में प्रगति पर चर्चा की। जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अल्बनीज से मुलाकात की।

मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज से खास मुलाकात हुई। इस वर्ष हमारे देशों की रणनीतिक साझेदारी के पांच वर्ष पूरे हो रहे हैं और इन वर्षों में परिवर्तनकारी परिणाम देखने को मिले हैं, जिससे हमारा सहयोग और गहरा हुआ है।” उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारी बातचीत के दौरान तीन प्रमुख क्षेत्रों, रक्षा एवं सुरक्षा, परमाणु ऊर्जा और व्यापार पर ज़ोर दिया गया। शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान आदि के संबंध में भी चर्चा की गई।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed