गया रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म 02 व 03 के पुनर्विकास के कारण ट्रेनों में बदलाव
Oplus_16908288
(05 फरवरी से 21 मार्च 2026 तक)
गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02 एवं 03 पर 05 फरवरी से 21 मार्च 2026 तक पुनर्विकास कार्य किया जाएगा। इस अवधि में यात्रियों की सुविधा एवं संचालन कारणों से कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द, मार्ग परिवर्तित, प्रारंभ/समाप्ति स्टेशन में बदलाव तथा कोच संरचना में परिवर्तन के साथ चलाया जाएगा।
संबंधित ट्रेनों का विवरण निम्नलिखित है:
🚄 आंशिक रूप से कैंसिल रहने वाली ट्रेनें
1. कामाख्या – गया एक्सप्रेस
02, 09 एवं 16 मार्च 2026 को चलने वाली 15620 कामाख्या–गया एक्सप्रेस अपनी यात्रा मानपुर जंक्शन पर समाप्त करेगी।
03, 10 एवं 17 मार्च 2026 को चलने वाली 15619 गया–कामाख्या एक्सप्रेस गया जंक्शन के स्थान पर मानपुर जंक्शन से प्रारंभ/समाप्त होगी।
2. चाकंद स्टेशन से शुरू/समाप्त होने वाली मेमू ट्रेनें
63243 पटना–गया मेमू
63248 गया–पटना मेमू
63247 पटना–गया मेमू
63250 गया–पटना मेमू
63249 पटना–गया मेमू
63254 गया–पटना मेमू
63395 पटना–गया मेमू
63396 गया–पटना मेमू
3. एकात्मकता एक्सप्रेस से संबंधित बदलाव
07 फरवरी से 21 मार्च 2026 तक
14260 लखनऊ–गया एकात्मकता एक्सप्रेस अपनी यात्रा पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) पर समाप्त करेगी।
08 फरवरी से 21 मार्च 2026 तक
14259 गया–लखनऊ एकात्मकता एक्सप्रेस गया जंक्शन के स्थान पर DDU जंक्शन से चलेगी।
14262 / 14261 एकात्मकता एक्सप्रेस भी इसी अवधि में गया जंक्शन के बजाय DDU जंक्शन से संचालित होगी।

🚂 गया जंक्शन से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच एकात्मकता एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4. ग़रीब रथ एक्सप्रेस में बदलाव
07 फरवरी से 21 मार्च 2026 तक
22410 आनंद विहार–गया ग़रीब रथ एक्सप्रेस गया के स्थान पर DDU जंक्शन पर समाप्त होगी।
08 फरवरी से 21 मार्च 2026 तक
22409 गया–आनंद विहार ग़रीब रथ एक्सप्रेस अपनी यात्रा DDU जंक्शन से प्रारंभ करेगी।
🚂 गया से DDU के बीच ग़रीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
🚄 परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
14223/14224 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस
(04 फरवरी से 21 मार्च 2026)
परिवर्तित मार्ग: पटना – बक्सर – DDU जं
13243/13244 पटना–भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस
(05 फरवरी से 21 मार्च 2026)
परिवर्तित मार्ग: पटना – आरा – पिरो – सासाराम जं
13329/13330 गंगा दामोदर एक्सप्रेस
(04 फरवरी से 21 मार्च 2026)
परिवर्तित मार्ग: पटना – इस्लामपुर – तिलैया – बंधुआ – धनबाद
18625/18626 कोसी सुपर एक्सप्रेस
(05 फरवरी से 21 मार्च 2026)
परिवर्तित मार्ग: बख्तियारपुर – राजगीर – तिलैया – बंधुआ
🚄 कोच संरचना में बदलाव वाली ट्रेनें
निम्नलिखित ट्रेनें 18 कोच के साथ संचालित होंगी:
12365/66 पटना–रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस
12023/24 हावड़ा–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस
13349/50 सिंगरौली–पटना एक्सप्रेस
13331/32 धनबाद–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस
13347/48 पलामू एक्सप्रेस
03249/50 राजगीर–पटना स्पेशल
🔔 यात्रियों से अनुरोध
यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति एवं समय की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य करें।
रिपोर्ट: Md Shakib (पटना)
