जनरल नरवणे की किताब पर विवाद: सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल, पेंगुइन ने दी सफाई

0
penguin-random-house-india-statement-on-four-stars-of-destiny-by-general-manoj-mukund-naravane_37ca4bf5ad8a1c7545c6a6a2884fb75c3153154224562876568

पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब कई सवाल सरकार की भूमिका और चुप्पी पर भी उठने लगे हैं। क्या बिना प्रकाशित हुई किताब पर पहले ही इतना बवाल होना सामान्य है? और अगर किताब लीक हुई है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी बनती है?


इस पूरे मामले पर प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने अपना आधिकारिक बयान जारी करते हुए साफ किया है कि ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के एकमात्र प्रकाशन अधिकार उनके पास हैं, लेकिन यह किताब अब तक प्रकाशित ही नहीं हुई है। न तो इसकी कोई मुद्रित प्रति बाजार में आई है और न ही कोई डिजिटल संस्करण (ई-बुक या पीडीएफ) जारी किया गया है।


इसके बावजूद अगर किताब की कोई सामग्री सोशल मीडिया या किसी अन्य मंच पर प्रसारित हो रही है, तो यह गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या यह जानकारी कहां से आई? क्या संवेदनशील सैन्य विषयों से जुड़ी सामग्री की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त सतर्कता बरती गई? और क्या सरकार इस पूरे मामले पर कोई स्पष्ट रुख अपनाएगी?

https://twitter.com/PTI_News/status/2020923746383691979?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2020923746383691979%7Ctwgr%5E67558453f0155cca4f357ba73ebec2e5844596fe%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Fpenguin-random-house-india-statement-on-four-stars-of-destiny-by-general-manoj-mukund-naravane-2026-02-10


पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर किताब की कोई भी प्रति—पूरी या आंशिक—किसी भी रूप में ऑनलाइन या ऑफलाइन उपलब्ध है, तो वह कॉपीराइट कानून का उल्लंघन है। प्रकाशक ने कहा है कि ऐसे मामलों में सामग्री का प्रसार तुरंत रोका जाना चाहिए और अवैध व अनधिकृत वितरण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


अब सवाल यह है कि जब किताब आधिकारिक रूप से प्रकाशित ही नहीं हुई, तो लीक की आशंका कैसे पैदा हुई? क्या सरकार और संबंधित एजेंसियां इस मामले की जांच करेंगी या यह विवाद यूं ही अटकलों के भरोसे चलता रहेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed