न्यायालय के आदेश पर गोगलक टोल में चला बुलडोजर, दस लोगों का अतिक्रमण हटाया गया
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा प्रखंड के गोगलक टोल गांव में शनिवार को न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। अंचलाधिकारी वागीशा प्रियदर्शी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया।
इस दौरान बोखड़ा थाना के अवर निरीक्षक गौरव सिन्हा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। अंचलाधिकारी के अनुसार, न्यायालय के निर्देश पर बोखड़ा थाना क्षेत्र के गोगलक टोल गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले दस लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जिनमें कलपु राय, रामश्रेष्ठ यादव, ईश्वर यादव, सुजीत राय, बेचन राय, सुशील राय, सुभाष राय, रामबृक्ष राय, नागेंद्र मंडल और बब्लू मंडल शामिल हैं। प्रशासन ने सभी के द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। इस कार्रवाई के दौरान बोखड़ा थाना के एएसआई संजय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद
